तीन बातों पर निर्भर करेगा-
1. हर महीने या साल जमा की जाने वाली रकम
2. इस पर मिलने वाले रिटर्न की दर
3. निवेश की अवधि
50 हजार रुपए सालाना निवेश से बने करोड़पति
अगर आप नियमित बचत की रकम में मामूली बढ़ोत्तरी कर दें तो लंबे समय बाद इसका अच्छा असर दिखने को मिलेगा। आपको मिलने वाले रिटर्न में बड़ा अंतर नजर आएगा। अमूमन अगर 50 हजार रुपए सालाना 25 साल तक जमा किया जाए और उस 12 फीसदी की दर से रिटर्न मिले तो 25 साल बाद आपके पास करीब 1.5 करोड़ रुपए होंगे।
कहां और कैसे मिलेगा 12 फीसदी रिटर्न
जेएस फाइनैंशियल के हेड जितेंद्र सोलंकी के मुताबिक, म्युचुअल फंड में लंबी अवधि में निवेश हमेशा फायदेमंद होता है। घरेलू अर्थव्यवस्था में होते सुधार से शेयर बाजार में 12 फीसदी का रिटर्न यकीनन मिल सकता है। फ्रेंकलाइन इंडिया ब्लूचिप फंड, बिरला सनलाइफ फ्रंटलाइन इक्विटी फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंट वैल्यू डिस्कवर फंड और एचडीएफसी प्रूडेंट फंड ने पिछले कुछ समय में 12 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इनकी असेट्स देखकर लगता है कि आने वाले समय में भी ये फंड्स न्यूनतम 12 फीसदी या उससे भी अधिक रिटर्न दे सकते हैं। अगर इन चारों फंड में एक-एक हजार रुपए निवेश किए जाएं तो एक महीने में 4 हजार रुपए इन्वेस्ट करके करोड़पति बना जा सकता है।
कैसे तय होगा लक्ष्य
हर साल निवेश की जाने वाली राशि (रुपए में )
(संभावित ब्याज दर 12 प्रतिशत)
| कुल निवेश (रुपए में) | 25 साल बाद वैल्यू (रुपए में) |
| 10,000 | 3,00,000 | 29,41,000 |
| 11,000 | 3,30,00 | 32,35,000 |
| 15,000 | 4,50,000 | 44,12,000 |
| 25,000 | 7,50,000 | 73,53,000 |
| 50,000 | 15,00,000 | 1,47,00,000 |
| 100,000 | 30,00,000 | 2,94,00,000 |
रिटर्न की दर
करोड़पति बनने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पहले चरण के तहत आपने निवेश की रकम तय कर ली। अब यह तय करना होगा कि कितने रिटर्न वाली स्कीम में इन्वेस्ट किया जाए। जाहिर है, ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलने पर कम से कम समय में आपका करोड़पति बनने का लक्ष्य पूरा हो सकता है। पर यह भी समझ लीजिए कि जितना ज्यादा रिटर्न मिलेगा, जोखिम भी उतना ही रहेगा। तो संतुलन का खयाल रखना जरूरी है। आपको ऐसी स्कीम चुननी होगी जहां न्यूनतम जोखिम के साथ अधिकतम रिटर्न का विकल्प मिले। सौ रुपए के निवेश पर किस रिटर्न के साथ कितने वक्त में कितना फायदा होगा, इसे इस टेबल से समझा जा सकता है:
| साल | 5% | 11% | 15% |
| 0 | 100 | 100 | 100 |
| 5 | 128 | 169 | 201 |
| 10 | 163 | 284 | 405 |
| 15 | 208 | 478 | 814 |
| 20 | 265 | 806 | 1,637 |
| 25 | 339 | 1,359 | 3,292 |
| 30 | 432 | 2,289 | 6,621 |
| 35 | 552 | 3,857 | 13,318 |
| 40 | 704 | 6,500 | 26,786 |
| 45 | 899 | 10,953 | 53,877 |
| 50 | 1147 | 18,456 | 1,08,366 |
निवेश की अवधि
अब समय की बात करें। निवेश जितना जल्दी शुरू किया जाए, उतना अच्छा। इससे आपके करोड़पति बनने का लक्ष्य भी जल्दी पूरा हो सकता है। अगर कम उम्र में निवेश शुरू किया जाए तो जोखिम उठाने की क्षमता ज्यादा रहती है। ऐसे में कम समय में भी बेहतर रिटर्न की गुंजाइश बन सकती है। निवेश में समय की अहमियत को नीचे दिए गए टेबल के जरिए भी समझ सकते हैं। इसके पहले उदाहरण में 19 से 26 साल की उम्र तक हर साल दो हजार रुपए के निवेश की बात कही गई है जबकि दूसरे उदाहरण में 27 से 65 साल की उम्र तक हर साल दो हजार रुपए की बचत और निवेश की बात कही गई है। पहले उदाहरण में 65 साल की उम्र में आपको 1,019,161 रुपए जबकि दूसरे उदाहरण में 805,185 रुपए ही मिलेंगे। यहां पर आपको थोड़ा अटपटा लग रहा होगा। पहले उदाहरण में केवल आठ साल तक बचत और निवेश किया गया। यानी केवल 16 हजार रुपए के निवेश पर आपको 10 लाख रुपए से अधिक का रकम मिला जबकि 39 साल यानी 78 हजार रुपए के निवेश पर आपको आठ लाख रुपये से थोड़ी अधिक राशि प्राप्त हुई।
उदाहरण 1 | उदाहरण 2 | |||
| उम्र | वार्षिक निवेश (रुपए में) | साल के अंत में वैल्यू (रुपए में) | वार्षिक निवेश (रुपए में) | साल के अंत में वैल्यू (रुपए मेंs.) |
| 19 | 2,000 | 2,200 | 0 | 0 |
| 20 | 2,000 | 4,620 | 0 | 0 |
| 21 | 2,000 | 7,282 | 0 | 0 |
| 22 | 2,000 | 10,210 | 0 | 0 |
| 23 | 2,000 | 13,431 | 0 | 0 |
| 24 | 2,000 | 16,974 | 0 | 0 |
| 25 | 2,000 | 20,872 | 0 | 0 |
| 26 | 2,000 | 25,159 | 0 | 0 |
| 27 | 0 | 27,675 | 2,000 | 2,200 |
| 28 | 0 | 30,442 | 2,000 | 4,620 |
| 29 | 0 | 33,487 | 2,000 | 7,282 |
| 30 | 0 | 36,835 | 2,000 | 10,210 |
| 35 | 0 | 59,324 | 2,000 | 29,875 |
| 40 | 0 | 95,541 | 2,000 | 61,545 |
| 45 | 0 | 153,870 | 2,000 | 112,550 |
| 50 | 0 | 247,809 | 2,000 | 194,694 |
| 55 | 0 | 399,100 | 2,000 | 326,988 |
| 60 | 0 | 642,754 | 2,000 | 540,049 |
| 65 | 0 | 1,035,161 | 2,000 | 883,185 |
| निवेश की राशि | 16,000 | 78,000 | ||
| कुल | 1,019,161 | 805,185 | ||
| कितना गुना बढ़ा निवेश का रकम | 64 गुना | 10 गुना |
No comments:
Post a Comment